फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: घर में घुस पर नट परिवार के साथ दबंगों ने की मारपीट, जातीय भेदभाव का आरोप

Fri, 13 Sep 2019 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बरेली के एक गांव में कुछ दिनों पहले परिवार के साथ आकर बसी एक नट महिला के घर पर दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित परिवार के मुताबिक, गांव के दबंग जातीय भेदभाव के कारण उन्हें अकसर परेशान करते हैं, लेकिन मंगलवार रात तो उन्होंने हद पार कर दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि मंगलवार रात गांव के ओमकार, भूपराम, राहुल पटेल, राबिन व अन्य उनके घर में घुस गए और गाली गलौज करने लगे।

विज्ञापन


आरोप है कि विरोध करने पर दबंग ने लाठी डंडों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। मोहल्ले के अन्य लोग इकट्ठा हुए तो दबंग मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। महिला की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ इज्जतनगर थाना में मारपीट व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

महिला ने बताया कि कुछ समय पहले इज्जतनगर के धौरेरा गांव में वह पति राजपाल व बेटे पुनीत कुमार के साथ आकर बसी थी। उसने आरोप लगाया कि गांव का दबंग डेयरी संचालक उनके परिवार को अलग-अलग तरीकों से परेशान करता है। उनके मुताबिक गांव के कुछ दबंग उनसे जातीय भेदभाव रखते हैं। महिला ने बताया कि डेयरी संचालक उनके दरवाजे के आगे गोबर व अन्य गंदगी फैला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें