फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट बनाकर निवेश कराने वाली कंपनी लाखों लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफडीआर और आरडी स्कीम में लोगों को अपना एजेंट बनने का झांसा देकर निवेश कराने वाली एक कंपनी लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। कोर्ट के आदेश पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

फरीदपुर इलाके के गांव परा में रहने वाले महेंद्र सिंह के मुताबिक एक परिचित के सुझाव पर उन्होंने 2011 में केएनएसी रियल एस्टेट कंपनी में एक लाख रुपये की एफडीआर बनवाने के साथ आरडी एकाउंट शुरू किया था। ज्यादा फायदे के लालच में उन्होंने भी कई और लोगों का पैसा निवेश कराया। समय पूरा होने के बाद वह कई और लोगों के साथ रकम लेने कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वह बंद मिला। पूछताछ में पता चला कि कंपनी के मालिक जसवंत सिंह और मानसिंह, कुलदीप सिंह और गुरविंदर सिंह तमाम लोगों के लाखों रुपये लेकर भाग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें