फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता न करने पर दबंगों ने किया हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्नी-बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ पर दर्ज कराई रिपोर्ट वापस नहीं ली दबंगों ने एक व्यक्ति को उनके घर से बुलाकर उन पर हमला कर दिया। बीचबचाव करने पहुंचे परिजनों समेत महिलाओं को भी दबंगों ने बुरी तरह पीटा। मोहल्ले वाले इकट्ठा हुए तो दबंग फायरिंग करते हुए भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी थाने में दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति बढ़ई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के दबंग उनकी बेटियों को अकसर परेशान करते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके मुताबिक तीन जुलाई को इलाके का जहीर ने अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसकर पत्नी-बेटी से छेड़छाड़ और मारपीट की थी। जिसके रिपोर्ट छह जुलाई को दर्ज की गई थी। उनके मुताबिक समझौता करने से इंकार किया तो आरोपी तेजाब की बोतलें लेकर उनके घर में भी घुस गए थे। काफी देर कमरे में बंद रहने के बाद आरोपी धमकाते हुए भाग निकले थे। आरोप है कि सोमवार दोपहर जहीर पीड़ित को बहाने से घर से बुलाकर ले गया और करीब 20-25 साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। परिजन बीचबचाव करने पहुंचे को उन्हें भी पीटा और घर में तोड़फोड़ की। पुलिस से शिकायत करने पर दबंग फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें