बरेली। महिला को घर में अकेला एक शराबी उनके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। देर रात लौटे पति के साथ महिला शिकायत करने पहुंची तो शराबी ने उनसे मारपीट की। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र निवासी एक महिला के पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनके मुताबिक इलाके का एक शराबी राजू गिरी उन्हें अकसर परेशान करता है। बताया कि रविवार देर रात उन्हें घर में अकेला पाकर राजू घर में घुस गया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने छेड़छाड़ और मारपीट की। बताया कि सोमवार सुबह वह पति के साथ शराबी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसने दोनों से मारपीट और गालीगलौज की।