फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से परेशान बुजुर्ग ने एसएसपी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेटे से परेशान बुजुर्ग ने एसएसपी से गुहार लगाकर सुरक्षा की मांग की है। एसएसपी ने मामले में इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इज्जतनगर थाने के नैनीताल रोड स्थित नगरिया परीक्षित के डोरी लाल एमईएस से सेवानिवृत्त हैं। डोरी लाल का आरोप है कि उसका बेटा उनको परेशान कर रहा है। बेटे ने उनको घर से निकाल दिया। अपना घर होने के बावजूद वह किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। इसके बावजूद बेटा उनको परेशान कर रहा है। वह तीन लाख रुपये मांग रहा है। रुपये देने से इंकार करने पर बेटा अपने एक दोस्त के साथ दो चार सितंबर को उनके किराये के मकान में घुस आया। मारपीट की और यहां से घरेलू सामान भरकर ले गया। डोरी लाल ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें