फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों से बदसलूकी अब नहीं जीआरपी थाने में लगा सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीआरपी थाने से अब फरियादी न मायूस होकर लौटेंगे न उनके साथ दुर्व्यवहार होगा। जीआरपी थाने के ऑफिस में सीसीटीवी लगाया गया है जिसकी मॉनीटरिंग मुख्यालय से होगी। दरअसल अभी तक फरियादियों को रिपोर्ट लिखाने के लिए टरका दिया जाता था। अब ऐसा नहीं हो सकेगा। जीआरपी मुख्यालय को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी कि थाने में फरियादी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकते रहते हैं। इससे निपटने के लिए मुख्यालय ने सभी स्टेशनों के आफिस में सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। सोमवार को जंक्शन और सिटी स्टेशन के जीआरपी थानों में सीसीटीवी लगाए गए। एक सीसीटीवी वेटिंग हाल में लगाया जाएगा जिससे यात्रियों के सामान चोरी करने वाले कैमरे में कैद हो सके। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि थाने में हर फरियादी की शिकायत पर कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें