सीबीगंज। बंडिया गांव के रहने वाले रिजवान हुसैन कादरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। सोमवार को वह पुताई का सामान खरीदने बाइक से बाजार आए थे। बाइक बाहर खड़ी कर शिव मंदिर मार्केट में एक पेंट की दुकान से सामान खरीदने लगे। सामान खरीद का लौटे तो देखा कि बाइक की डिक्की में रखा बैग गायब है। रिजवान का कहना है कि बैग में 20 हजार रुपये नकद, इंटर मीडिएट के दो छात्रों के प्रमाण पत्र, चेकबुक समेत कई जरूरी कागजात थे। काफी तलाश के बाद भी बैग नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में तहरीर दी है।