फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पगधार लगा रहे युवक को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव खैलम में रविवार देर शाम एक पक्ष के दो युवकों को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। मामला दो समुदायों का होने की वजह से गांव में तनाव का माहौल भी बन गया।
विज्ञापन

खैलम गांव में रविवार देर शाम गांव के कई युवक गांव के चारो ओर पगधार लगा रहे थे। इनमें बाबू, धर्मपाल पुत्रगण नत्थूलाल भी शामिल थे। आरोप है कि गांव के दबंग बाबू, अशरफ, मुल्ला जी, तौफीक, कामिल और जान मोहम्मद ने इनको घेर लिया। दोनों से धक्का-मुक्की के साथ मारपीट भी कर दी। इस दौरान पगधार लगा रहे दूसरे ग्रामीण वहां से जान बचाकर भागे। देर रात बाबू और धर्मपाल ने थाने पहुंच कर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें