फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बुलाने गए युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी में पत्नी के रिश्तेदारों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने साली, साढू और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बारादरी थाने के मोहल्ला हजियापुर के सोनू शर्मा का अपनी पत्नी सुमित्रा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। सुमित्रा ने अपने मायक वालों को कॉल करके बुला लिया। इसके बाद सुमित्रा की बहन कमलेश और बेलावती उसे बुलाकर अपने साथ ले गईं। सोनू का कहना है कि वह बुधवार को पत्नी को बुलाने उसकी बहन कमलेश के घर गया। आरोप है कि यहां कमलेश, उसके पति बादशाह और बेटे अन्नू ने उसे घर में बंद कर लिया। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर किया। किसी तरह उसने जान बचाई। सूचना पर यूपी 100 भी पहुंची। शुक्रवार को सोनू की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें