फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभेद होगी छात्रा और परिवार की सुरक्षा, दो गनर और गारद रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वामी चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके परिवार की सुरक्षा अभेद बनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर डीआईजी ने सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के निर्देश एसपी शाहजहांपुर को दिए हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक छात्रा को रुहेलखंड विवि के हॉस्टल में रखकर एलएलएम की पढ़ाई कराई जाएगी। उसके भाई को भी शहर के एक निजी कॉलेज में एलएलबी में पढ़ाई कराई जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से दो गनर छात्रा को दिए जाएंगे जिनमें एक महिला सुरक्षाकर्मी शामिल होगी। वहीं दो गनर उसके परिवार को आवंटित किए जाने हैं। इसके साथ ही घर पर शाहजहांपुर पुलिस की गारद रहेगी। इसमें एक हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट से मिले निर्देश पर एडीजी जोन अविनाश चंद्र ने डीआईजी बरेली राजेश कुमार पांडेय को सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि बताया कि शाहजहांपुर पुलिस को सुरक्षा के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं, वहीं विवि प्रशासन से भी पुलिस संपर्क में है। किसी स्तर पर चूक नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें