फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम जुलूस में ढोल का डंडा लगने पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस में ढोल बजाने को लेकर चल रहे कंपटीशन में एक युवक को डंडा लगने के बाद मारपीट हो गई। इसे लेकर एक ही पक्ष के दो गुटों में मारपीट हो गई। हालांकि मौके पर ही मामला निपटा लिया गया। पटे की बजरिया में बुधवार रात ढोल बजाने वालों में कंपटीशन चल रहा था। एक व्यक्ति बहुत जोर से ढोल बजा रहा था। ढोल में मारने वाला डंडा पास में खड़े इसी समुदाय के एक युवक को लग गया। तभी युवक ने ढोल बजाने वाले को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा दिया। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि कोई विवाद नहीं हुआ, सब ठीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें