फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में अस्पताल में पकड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में भटक रही एक महिला को स्टाफ ने बच्चा चोरी के शक में धर दबोचा। देर रात स्टाफ ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बुधवार शाम सीएचसी में एक संदिग्ध महिला भटक रही थी। वह जच्चा बच्चा महिला वार्ड में पहुंच गई और महिलाओं के बीच जाकर बैठ गई। कुछ महिलाओं से बातें भी करने लगी। पहले तो महिलाएं समझीं कि किसी मरीज के साथ आई है पर बाद में लोगों को एहसास होने लगा कि यह महिला संदिग्ध है। महिलाओं ने यह सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को भी दे दी। स्टाफ ने महिला को धर दबोचा। जानकारी की तो उसके साथ का कोई भी अस्पताल में नहीं था। महिला ने अपना नाम रेखा तथा ग्राम हुलासपुर की निवासी बताया। स्टाफ का कहना था कि महिला बच्चा चोर भी हो सकती है और मानसिक मंद भी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बासित अली ने पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें