फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की कोशिश के मामले में गौरव अरमान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बिथरी विधायक पर आरोप लगाने के बाद चर्चा में आए गौरव अरमान को हत्या की कोशिश के एक मामले में बुधवार को बदायूं की क्राइम ब्रांच ने उठा लिया। गौरव अपने चाचा अरुण की पत्नी की ओर से की गई शिकायत के मामले में उसके साथ सीओ थर्ड के दफ्तर में बयान दर्ज कराने श्यामगंज पुलिस चौकी पहुंचा था जहां से बदायूं क्राइम ब्रांच उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

चंदपुर काजियान गांव में रहने वाला गौरव अरमान और उसका रिश्ते का चाचा अरुण बुधवार दोपहर श्यामगंज चौकी स्थित सीओ थर्ड कुलदीप कुमार के दफ्तर में बयान दर्ज कराने आए थे। अरुण की पत्नी ने गौरव के खिलाफ अपने पति को बंधक बनाने की शिकायत कर रखी है। इसी प्रकरण में पिछले दिनों गौरव ने विधायक के लोगों पर श्यामगंज चौकी से ही अरुण के अपहरण की कोशिश करने का आरोप लगाया था जो जांच में झूठा निकला। इसके बाद एक विहिप नेता ने भी गौरव के खिलाफ फोन पर धमकाने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसी सिलसिले में बुधवार को दोनों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। सीओ दफ्तर में दोपहर ढाई बजे दोनों बयान देकर निकले तो गौरव को पुलिस एक गाड़ी में डालकर ले गई। गाड़ी का नंबर यूपी 24 देखकर अरुण ने गौरव के पिता लखपत सिंह को सूचना दी। लखपत सिंह ने छानबीन की तो पता लगा कि गौरव को बदायूं क्राइम ब्रांच उठा ले गई है।
बताया जाता है कि तैयदपुर निवासी मुनेंद्र गंगवार ने दिसंबर 2018 में भुता थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपनी गाड़ी पर फायरिंग करने की रिपोर्ट लिखाई थी। डीआईजी के आदेश पर इस मामले की विवेचना बदायूं क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। बताते हैं कि विवेचक इंस्पेक्टर भरत वर्मा को तफ्तीश में पता चला कि फायरिंग करने वालों में गौरव अरमान भी शामिल था। मुनेंद्र के इसकी तस्दीक करने के बाद बदायूं क्राइम ब्रांच उसकी तलाश कर रही थी। क्राइम ब्रांच ने गौरव को बदायूं ले गई जहां उसे थाना सिविल लाइंस की हवालात में रखा गया है। सीओ थर्ड ने बताया कि गौरव और अरुण के बयान दर्ज हो गए थे। इसके बाद गौरब को कहां की पुलिस ले गई, यह पता नहीं है। गौरव के पिता का कहना है कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें