फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आंवला में रिश्ते तार-तार, नाबालिक ने पिता और बड़े भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

Thu, 05 Sep 2019 07:10 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

आंवला के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने अपने पिता और बड़े भाई के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। किशोरी के मुताबिक दोनों करीब छह महीने से उसे हवस का शिकार बना रहे थे। पांच दिन पहले भाई ने दरिंदगी की तो वह भागकर अपनी बहन की ससुराल पहुंच गई। इसके बाद अपनी बहन और बहनोई के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाने में किशोरी ने बताया कि उसका पिता भट्ठे पर ईट पाथने का काम करता है। बिहार की महिलाओं की खरीद-फरोख्त भी कराता है। उसकी मां की मौत कई साल पहले हो चुकी है, जिसके बाद उसके पिता ने दो और शादियां कीं। छह महीने पहले जब पिता के साथ उसका आठ भाई-बहनों और सौतेली मां का परिवार मुरादाबाद के एक ईट भट्ठे पर रहता था, तभी रात में सोते समय पिता ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था।

पास में ही सो रहा उसका बड़ा भाई और मां चुपचाप लेटे रहे। किशोरी के मुताबिक उसने सौतेली मां से इसकी शिकायत की तो उसने परिवार की बदनामी और उसकी शादी न होने की बात कहकर उसे मुंह बंद रखने को कह दिया। इसके बाद बड़े भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का आरोप है कि 29 अगस्त की रात बड़े भाई ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया जिसके बाद वह अगले दिन दवा लेने के बहाने बड़ी बहन की ससुराल पहुंच गई और उसे पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसे रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। प्रभारी कोतवाल उदयवीर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने किशोरी के आरोपी भाई की भी जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें