फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल सेट दिलाने के नाम पर 45 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक मोबाइल कंपनी के सेट बेचने पर एक व्यक्ति ने पार्टनर से 45 हजार रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद जब युवक ने मोबाइल मांगे तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी से रुपये दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कोट के मोइन ने एक साल पहले मॉडल टाउन के एक व्यक्ति से मोबाइल कंपनी के सेट बेचने की बात तय हुई थी। व्यक्ति का कहना था कि वह 50 हजार रुपये जमा करा दे तो वह एक लाख रुपये के मोबाइल दिला देगा। फायदे का सौदा होते देख मोइन ने उसे घर बुला लिया और अपने दोस्त रिजवान के सामने 45 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद कई बार रोहित ने उससे मोबाइल सेट मांगे, लेकिन वह बहानेबाजी करता रहा। कई महीने तक जब मोबाइल सेट नहीं मिले तो मोइन ने रुपये वापस मांगे, न मिलने पर पुलिस में शिकायत करने की बात की तो आरोपी नाराज हो गया और अभद्रता करते हुए रुपये और मोबाइल सेट देने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एक सितंबर को आरोपी ने कांकर टोला में चार-पांच लड़कों के साथ उसकी पिटाई लगा दी और अगवा करने की कोशिश की। मोइन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें