बरेली। इज्जतनगर इलाके में ई रिक्शा ड्राइवर बंटी को नशा देकर लूट लिया गया। फरीदापुर चौधरी निवासी बंटी ई रविवार सुबह बंटी ई रिक्शा लेकर जाने के बाद शाम तक नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू की। रात भर उनका पता नहीं लगा। सुबह इज्जतनगर पुलिस ने घर के नंबर पर कॉल करके बंटी के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर बंटी ने बताया कि ई रिक्शा में बैठे कुछ यात्रियों ने उन्हें बहाने से कुछ खिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हुए तो उनकी जेबें खाली करने के साथ उनका ई रिक्शा भी ले गए।