देवरनिया। कस्बा रिछा के वार्ड नंबर एक से रविवार सुबह सात बजे 20 वर्षीय राजेश कुमार मौर्य रहस्मय ढंग से गायब हो गया है। जबकि मोहल्ला गौंटिया के अशफाक अहमद का 18 वर्षीय पुत्र परवेज जयपुर में रहकर अपने भाइयों के साथ कारचोबी का काम करता था। वह जयपुर में ही शनिवार दोपहर दो बजे दूध लेने गया था और वहीं से गायब हो गया। वहां के थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट भी लिखा दी गई है। दोनो के परिवार के लोग उन्हें खोज रहे हैं पर अभी तक पता नहीं लगा है। समस्या ये भी है कि दोनों के ही पास मोबाइल नहीं है। ग्रामीण इसे बच्चा चोर गैंग की अफवाह से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि पुलिस इसे युवकों की सामान्य गुमशुदगी मानकर तलाश कर रही है। ब्यूरो