फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा को पुलिस ने उसके माता-पिता से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली छात्रा को उसकी इच्छा के अनुरूप पुलिस ने उसके माता-पिता को दिल्ली ले जाकर मिलवा दिया। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा ने पहले अपनी मां और फिर पिता से बात की। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में छात्रा के बयान होने हैं।
विज्ञापन

वहीं आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद भी सोमवार को अपना मौन व्रत तोड़ेंगे। इस मामले में पुलिस अब भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छात्रा के कोर्ट में होने वाले बयान पर निर्णय का इंतजार कर रही है। अब देखना है कि सोमवार को पहले छात्रा के बयान होंगे या स्वामी का मौन टूटेगा। छात्रा के पिता ने फोन पर बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते पहले छात्रा से मिलने के लिए उसकी मां को भेजा गया। बंद कमरे में मां से बात हुई। छात्रा मां को देखकर फफककर रो पड़ी। उसने मां को बताया कि वीडियो में वह जो कह रही है, वही सच है और वह कोर्ट में बयान देगी। पिता ने बताया कि इसके बाद वह बेटी से मिले। उनसे भी बेटी ने वही बातें दोहराईं जो अपनी मां से कहीं। उधर, इस प्रकरण को रंगदारी मामले से जोड़कर देख रही पुलिस अब भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामला सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आने के बाद पुलिस बैकफुट पर आ चुकी है। यही वजह रही कि पुलिस ने छात्रा के मिलने पर पूछे गए सवालों का जवाब बड़े ही गोलमोल तरीके से दिए।
मालूम हो कि स्वामी चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाला वीडियो वायरल करने के बाद से छात्रा लापता हो गई थी जिसे बाद में पुलिस ने राजस्थान से दोस्त के साथ ढूंढ लिया था। पुलिस ने मामले में अब तक की विवेचना को भी उजागर नहीं किया, क्योंकि उसे मालूम है कि अब सब कुछ छात्रा के कोर्ट में होने वाले बयान पर ही निर्भर है। वहीं स्वामी चिन्मयानंद भी सवालों के जवाब से बचने के लिए मौन व्रत पर हैं। शायद उन्हें भी छात्रा के बयान का इंतजार है और इसी वजह से उन्होंने सोमवार को व्रत तोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें