फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटा और पुलिस ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। उत्तराखंड के सितारगंज से लौट रहे अलीगढ़ के युवक से ऑटो सवार तीन बदमाशों ने शस्त्रों के बल पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया। देर रात तक मामला सीबीगंज और फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस के बीच सीमा विवाद में उलझा रहा।
विज्ञापन

अलीगढ़ का रहने वाला अमित सोलंकी उत्तराखंड के सितारगंज में ठेली लगाने का काम करता है। रविवार को वह अलीगढ़ जाने के लिए सितारगंज से ट्रक में सवार होकर बरेली के लिए निकला था। ट्रक चालक ने अमित को भोजीपुरा के पास उतार दिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद उसे एक ऑटो दिखा। इसमें चालक समेत तीन लोग थे। शहर आने के लिए वह ऑटो में सवार हो गया। ऑटो चालक शहर आने के स्थान पर ऑटो टियूलिया अंडरपास से होते हुए परसाखेड़ा में ही घुमाता रहा। अमित ने इसका विरोध किया। इस पर ऑटो सवार तीनों लोगों ने शस्त्रों के बल पर उससे 10 हजार नकदी और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसे ऑटो से धक्का दे दिया। लूट का शिकार अमित सीबीगंज थाने पहुंचा तो पुलिस ने घटना स्थल फतेहगंज पश्चिमी बताकर उसे टरका दिया। इंस्पेक्टर सीबीगंज बच्चू सिंह ने बताया कि घटना स्थल फतेहगंज पश्चिमी था। ऐसे में युवक को फतेहगंज पश्चिमी थाने जाने को कहा गया। देर रात तक दोनों में से किसी थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें