फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिड अटैक के आरोपी सैन्यकर्मी की गिरफ्तारी न होने पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देवरनिया क्षेत्र की एक महिला पर कुछ महीने पहले एसिड फेंका गया था। महिला ने सेना में तैनात अपने पति पर ही एसिड फेंकने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति की गिरफ्तारी न होने पर महिला की मां ने एसएसपी दफ्तर में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सेमीखेड़ा गांव निवासी प्रवेश पत्नी रामौतार ने एसपी क्राइम को पत्र देकर बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी गांव निवासी सेना में काम करने वाले आकाश से हुई थी। ससुरालियों ने उसे पीटकर निकाल दिया तब से वह मायके में ही रह रही थी। छह अप्रैल की सुबह जब प्रियंका झाड़ू लगा रही थी तो आकाश उस पर तेजाब डालकर फरार हो गया। प्रियंका को तभी निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां अभी तक उसका इलाज चल रहा है। प्रवेश के मुताबिक उसी दिन आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट लिख ली पर आज तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। इससे उनकी बेटी और परिवार की जान को खतरा है। महिला ने आकाश की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें