फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में रोककर जेठ ने दी तेजाब डालने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पति के साथ दवा लेने जा रही एक विवाहिता को रास्ते में रोककर उसके जेठ ने घरवालों के साथ तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। थाना इज्जतनगर में घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सैदपुर हाकिंस निवासी सना 11 अगस्त की दोपहर पति गुड्डू के साथ दवा लेने जा रही थीं। आरोप है कि मिनी बाईपास पर जेठ शकील अहमद, ननदोई अब्दुल नवी, देवर जावेद और शरीफ अहमद ने उन्हें रोककर गालीगलौज की। फिर हाथापाई करते हुए तेजाब डालकर जलाने की धमकी दी। सना ने बताया कि नौ सितंबर को उनकी ननद नसरीन, नूर बानो, फिरोज बानो निशी, नूरी समेत कई ने घर में घुसकर उन पर हमला किया था। इसकी रिपोर्ट दर्ज करने पर जेठ और ससुराल वाले उनसे रंजिश रखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें