फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गौरव अरमान पर पति को बंधक बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विधायक के खिलाफ जान का खतरा बताकर शिकायत करने वाले गौरव अरमान अब खुद आरोपों में घिर गए हैं। गौरव के खिलाफ परिवार की ही एक महिला ने पति को बंधक बनाने की तहरीर दी है। एसपी क्राइम ने उस पर जांच के निर्देश दिए हैं। ये वही महिला हैं, जिनके पति ने कुछ दिन पूर्व विधायक पर अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज आरोप लगाया था।
विज्ञापन

चंदपुर बिचपुरी निवासी रचना ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। एसएसपी नहीं मिले तो एसपी क्राइम को बताया कि गौरव अरमान ने उसके पति अरुण को जमीन के लालच में बंधक बनाकर अपने घर में रख लिया है। उसके पति के नाम रुहेलखंड विवि के पास करीब 42 बीघा जमीन है। इसी जमीन की खातिर ये लोग उसे नहीं छोड़ना चाहते। आरोप लगाया कि गौरव के परिवार की महिलाएं उसके पति से बंधुआ मजदूरों की तरह काम लेते हैं। वो जब भी पति से मिलना चाहती है तो ये लोग उसे मिलने नहीं देते। इन लोगों पर कार्रवाई की जाए।
झूठा निकला अपहरण की कोशिश का मामला
सप्ताह भर पहले रचना के पति अरुण ने समझौते के दौरान श्यामगंज चौकी से दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश का आरोप लगाकर विधायक और उनके लोगों पर निशाना साधा था। तब गौरव अरमान के पिता ने कई वकीलों और मीडिया को बुला लिया था। अधिकारियों को दी शिकायत में कहा था कि हथियार लहराते लोगों ने अरुण को चौकी से खींचकर ले जाने की कोशिश की। उसने सीओ थ्री कुलदीप कुमार के दफ्तर में घुसकर जान बचाई। सीओ थ्री ने मामले की जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी थी। उन्होंने इसमें सीसीटीवी फुटेज से लेकर स्थानीय लोगों के बयान का भी जिक्र किया। कहा कि विवाद के बाद रचना और उसके पति में अलग-अलग रहने का लिखित समझौता हो गया था। वह साथ रहने की जिद कर रही थी और अरुण इसके लिए मना कर रहा था। तब दोनों को ही पुलिस ने अपनी गाड़ी से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया, ऐसे में अपहरण की कोशिश का आरोप खारिज हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रचना का उसके पति से अलग रहने को लिखित समझौता हो चुका है। इस मामले में कई बार शिकायत और जांच हो चुकी है। मुझे तो जानबूझकर टारगेट बनाया जा रहा है।’
- गौरव सिंह अरमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें