फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो जारी करने से पहले इशारों में स्वामी को चेताया भी था छात्रा ने

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अपहृत छात्रा ने इशारों इशारों में दो अगस्त को ही फेसबुक पर बिगड़ते रिश्तों को लेकर चेता दिया था। इसके बाद 24 अगस्त को गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया, जिसे अब तक सैकड़ों यूजर शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन

छात्रा फेसबुक पर भी काफी सक्रिय रहती थी। उसने अपने तमाम फोटो शेयर किए हैं। इनमें लग्जरी कमरों से लेकर पहाड़-झीलों के बीच उसके कई फोटो शामिल हैं। छात्रा के फेसबुक एकाउंट पर गौर तो रिश्तों में तल्खी की बात उसने बीस-पच्चीस दिन पहले से ही शुरू कर दी थी। दो अगस्त को उसने दो महत्वपूर्ण कमेंट किए। एक कमेंट में उसने लिखा है कि एक बात हमेशा याद रखना.. किसी पर जरूरत से कम विश्वास करोगे तो वो बुरा मान जाएगा, किंतु किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करोगे तो वो बुरा कर सकता है। जबकि दूसरे कमेंट में लिखा है कि हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है.. और हमें उस मर्यादा को कभी नहीं तोड़ना चाहिए... क्योंकि जब रिश्ता टूटता है.. तो बहुत कुछ खत्म हो जाता है। छात्रा के इन दोनों कमेंट को इसी पूरे प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो छात्रा किसी की बेहद करीबी थी। करीब एक महीने से करीबियों कुछ कम हो गई थीं। इस बीच 24 अगस्त को छात्रा ने आरोप लगाते हुए एक वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में भी छात्रा एक लग्जरी कार में बैठी दिख रही है। यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही स्वामी की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें