फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने के बहाने बुलाकर ठेकेदार पर जानलेवा हमला, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुपये देने के बहाने एक ठेकेदार को रेलवे जंक्शन बुलाकर कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने उन्हें हाथ पैर बांधकर पीटा फिर मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। राहगीरों के इकट्ठा होने पर दबंग धमकाते हुए भाग निकले। ठेकेदार के मुताबिक लोन का हवाला देकर दबंगों ने उनका रुपया रोक लिया था। एडीजी के आदेश पर बरेली कॉलेज की एक शिक्षिका समेत चार के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र में पीलीभीत बाईपास स्थित परवाना नगर निवासी राजाराम ठेकेदारी करते हैं। उनके मुताबिक वर्ष 2016 में उन्होंने पार्क रेजीडेंसी नाम से एक होटल ठेके पर बनाया था। बताया कि होटल के मालिक श्वेतांक अस्थाना उर्फ गुड्डू और अमिताभ अस्थाना उर्फ मिंटू ने लिखित में ठेकेदारी की दरों निश्चित की थीं। उनके मुताबिक होटल निर्माण में करीब 10 लाख रुपये की लागत आई और आरोपियों ने उन्हें सिर्फ 4,80,000 रुपये दिए। बची हुई रकम लोन मिलने पर देने का वादा किया। बताया कि परिवार की एक सदस्य बरेली कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर नीरजा अस्थाना और सिद्धार्थ अस्थाना की भी इसमें साजिश रही। आरोप है कि ढाई साल तक रुपयों के लिए टालमटोल करने के बाद 10 अगस्त को आरोपियों ने उन्हें जंक्शन पर मनोरंजन सदन पर बुलाया और जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें पीटा फिर हाथ पैर बांधकर ट्रैक पर फेंकने की बात की। इसी बीच श्वेतांक अस्थाना ने उन पर तमंचे से फायर कर दिया था। राजाराम के मुताबिक वह पहले भी आरोपियों के खिलाफ कई शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन पुलिस से साठ गांठ अच्छी होने के चलते उन पर कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें