फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर मानसिक मंदित को पीटकर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। बच्चा चोर की अफवाह थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को पिपरिया के ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर गन्ने के खेत में लेटे मानसिक मंदित को बेरहमी पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

भोजीपुरा क्षेत्र के गांव पिपरिया के जंगल में एक गन्ने के खेत में थाना व कस्बा भुता का वेदराम लेटा आराम कर रहा था। उसके पास एक बोरी का थैला था। किसी ग्रामीण ने उसे देख लिया। तभी उसने गांव में लोगों को बच्चा चोर होने सूचना दी। जिस पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और वेदराम को गन्ने के खेत से खींचकर बेरहमी से पीट दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख ग्रामीण वेदराम को छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वेदराम के काफी चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें