फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारेबाजी कर मदरसे में पत्थर फेंके और भाग गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्री गंगा महारानी जुलूस के दौरान एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर के एक मदरसे में पत्थर फेंककर नारेबाजी करते कुछ फरार हो गए। सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे। मदरसा प्रबंधन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ माहौल बिगाड़ने की तहरीर दी।
विज्ञापन

बिहारीपुर में बीबी जी मस्जिद से सटी हुआ दारुल उलूम मजहर इस्लाम मदरसा है। सोमवार रात रात दस बजे मदरसे के पीछे वाली गली में होकर श्री गंगा महारानी शोभायात्रा का जुलूस निकाला जा रहा था। तमाम प्रशासनिक और पुलिस अफसर मौके पर मौजूद थे। मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद सगीर अहमद ने बताया कि मदरसे में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इसी बीच गली में आए करीब छह लड़कों ने बाहर से चार-पांच पत्थर मदरसे में फेंक दिए। आरोप है कि इन्होंने धार्मिक नारे लगाए और गली में दोनों ओर फरार हो गए। बताया कि पत्थरों से मदरसे के बच्चे घायल होने से बचे जो आंगन में पढ़ाई कर रहे थे। आसपास के लोग बाहर निकल आए। आरोप लगाया कि लड़कों की इस तरह की हरकत से माहौल खराब हो सकता था जो लोगों के आपसी सौहार्द से बच गया। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग करते हुए कोतवाली प्रभारी के नाम तहरीर दी गई।
सूचना पर पहले चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बाद में उन्होंने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को बुला लिया। एसपी सिटी ने मदरसा प्रवक्ता कमर रजा व बच्चों से बात की। फिर पुलिस के साथ सपास की गलियों का जायजा लिया। अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जुलूस से अलग रास्ते पर आखिर कौन आकर ये खुराफात कर गया।
विज्ञापन


मलूकपुर में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश
- मलूकपुर होकर जब जुलूस जा रहा था जो वहां रस्तोगी धर्मशाला के पास हिंदू पक्ष के ही दो गुटों के लड़कों में किसी बात पर मारपीट हो गई। इन लोगों में लात-घूंसे और बेल्टें चल गईं। इसके बाद एक पक्ष भाग निकला। दूसरे पक्ष के लड़कों को घायल देखकर स्थानीय लोगों ने शोर मचा दिया कि दूसरे समुदाय के लोगों ने इनसे मारपीट की है। हालांकि मौके पर ही पुलिस आ गई तो सच्चाई का समय रहते पता लग गया वर्ना यहां भी माहौल बिगड़ सकता था।

सीओ ने फिर बंद कराए डीजे
- पुलिस ने काफी मशक्कत करके शोभायात्रा और जुलूसों में तो डीजे बंद करा दिए पर घरों और मंदिरों पर डीजे बंद कराना अभी भी चुनौती बना हुआ है। हाईकोर्ट की रोक के बाद भी डीजे बदस्तूर बजाए जा रहे हैं। सोमवार रात जुलूस के साथ चल रही सीओ टू सीमा यादव ने ऐसे कई डीजे बंद कराए। उन्होंने किला इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि इन डीजे संचालकों का पता लगाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें