फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामचोरी में तनख्वाह पर आंच आई तो सफाईकर्मी ने दिखाई हाथ की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सफाई कर्मचारी पहले तो ड्यूटी पर गैरहाजिर रहा और जब इस पर ग्राम प्रधान ने उसे वेतन न देने की सिफारिश कर दी तो उसने प्रधान के ही फर्जी दस्तखत से अपना वेतन बिल बनाकर भेज दिया। यह कारगुजारी सामने आने के बाद डीपीआरओ ने उसे सस्पेंड कर दिया। एक दूसरे सफाई कर्मी को भी महीने भर से ड्यूटी पर न आने पर सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डंडिया के राजस्व ग्राम म्यूड़ी रानी मेवा कुंवर में तैनात सफाई कर्मचारी राजेश कुमार एक महीने बगैर सूचना दिए ड्यूटी से गायब रहा। ग्राम प्रधान ने शिकायत की कि सफाई न होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं और नालियां भी गंदगी से पट गई हैं। इस वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। जांच हुई तो पता चला कि आरोपी सफाई कर्मी ने ग्राम प्रधान के फर्जी दस्तखत से अगस्त का वेतन मांग पत्र तैयार करके अपनी तनख्वाह भी निकालने की कोशिश भी की है। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने राजेश को सस्पेंड कर दिया है। एक अन्य मामले में एडीओ पंचायत बिथरी चैनपुर ने डीपीआरओ को रिपोर्ट भेजी थी कि राजस्व ग्राम तिवरिया में तैनात सफाई कर्मचारी सर्वेश को कारण बताओ नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने नोटिस रिसीव नहीं किया। एडीओ की रिपोर्ट के मुताबिक सफाई कर्मी के महीने भर से ड्यूटी पर न जाने से गांव में गंदगी फैली हुई है। डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने बगैर बताए गायब सफाई कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें