फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजुक हालत में विवाहिता को किया भर्ती, गले पर फंदे के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने नाजुक हालात में भर्ती कराया। महिला के गले पर फंदे का निशान था। हालांकि डॉक्टरों ने उसे दिमागी बुखार का मरीज बताया। हालात काबू से बाहर देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के ब्लॉक क्यारा निवासी मीरा देवी (25) को उनके ससुरालियों ने बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में क्यारा सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन यहां भी उन्हें इलाज नहीं मिल सका। मीरा देवी के गले पर फंदे का एक गहरा निशान था। लेकिन ससुराली डॉक्टरों का हवाला देते हुए उसे दिमागी बुखार का मरीज बता रहे थे। इलाज के लिए पर्याप्त संसाधन न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें