बरेली। दबंगों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी ननद के कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दबंगों ने अश्लील हरकत भी की। महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार की है। बारादरी के हजियापुर की एक महिला और उसकी ननद घर में अकेली थी। पति और ससुर घर से बाहर गए थे। आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे दो लोग तमंचा लेकर घर में घुस आए और गालियां देने लगे। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत शुरू कर दीं। शोर मचाने पर मुहल्ले वाले पहुंच गए जिनको देखकर दबंग तमंचा लहराते हुए भाग गए। ब्यूरो