फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों ने विरोध करने पर ग्रामीण को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा (पीलीभीत)। लावारिस गोवंशीय पशुओं को हत्या के लिए वाहन में लाद रहे गो तस्करों ने बुधवार रात विरोध करने पर बिलसंडा क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सोनपाल उर्फ सोनू (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद जब तक ग्रामीण जमा हुए तब तक गो तस्कर वाहन लेकर भाग गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मृतक की बहन रामगीता ने बताया कि बुधवार रात सोनपाल घर के बाहर झोपड़ी में सो रहे थे। रात 9:30 बजे के बाद सड़क के दूसरी तरफ कुछ गो तस्कर लावारिस पशुओं को वाहन में लाद रहे थे। यह देख सोनपाल ने आवाज देकर उनका विरोध किया। शोर पर परिवार के ही संतकुमार, रामकुमार, भतीजा अभिषेक भी आ गए। इस पर तस्करों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली सोनपाल की कोख में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए, लेकिन तब तक तस्कर भाग गए।
घायल सोनपाल को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल और फिर बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी देर रात मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी मनोज कुमार सोनकर, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ प्रवीण मलिक गांव पहुंचे। परिवार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। तस्करों की गोली से सोनपाल की मौत की बात के साथ ही अन्य कारणों को भी तफ्तीश में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


गोली लगने से युवक की मौत हुई है। उसका बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। बुधवार रात घटना की सूचना मिलने पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। उसको अब हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। पुलिस की टीमें पड़ताल कर रही हैं, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें