फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या भवन ने जीती ताइक्वांडो चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप विद्या भवन के खिलाड़ियों ने जीती। सेक्रेड हार्ट्स दूसरे और स्पार्क एकेडमी तीसरे स्थान पर रहा। चंदन ताइक्वांडो एकेडमी फाइटिंग में रहा।
विज्ञापन

ताइक्वांडो चैंपियनशिप के फाइनल में ब्वॉयज कैडेट के 33 किलो भार वर्ग में दतर प्रीत ने गोल्ड, सार्थक ने सिल्वर और ओम अग्रवाल ने ब्रांज मेडल जीता। 37 किलो भार वर्ग की कलर बेल्ट में प्रिंस ने गोल्ड, अनुभव सिंह ने सिल्वर और अभिनव ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। 41 किलो भार वर्ग में विकास बाबू ने गोल्ड, विशेष चौधरी ने सिल्वर, हेमंत कुमार और धनन्जय ने ब्रांज मेडल जीता। गर्ल्स कैडेट के 47 किलो भार वर्ग में शशि ने गोल्ड, माही ने सिल्वर, मीमांसा और कृतिका ने ब्रांज मेडल जीता। गर्ल्स के 59 किलो भार वर्ग में हिमाद्रि शर्मा, रुद्राक्षी अरोरा ने सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इस दौरान जिला ताइक्वांडो के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमर सिंह परमाल, सचिव सचिन भाटिया, यूपी ताइक्वांडो के सचिव अनिल बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें