फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर बदनाम कर रहा पति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पारिवारिक कलह के चलते अलग होने के बाद विवाहिता को उनका पति फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर बदनाम करने लगा। उनके रिश्तेदारों व दोस्तों को आपत्तिजनक मेसेज भी किए। विवाहिता ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता कुछ वक्त पहले पारिवारिक कलह के चलते मायके लौट आई थी। बताया कि इसके बाद पति उन्हें परेशान करने लगा। उनके मुताबिक पति ने उनके नाम से फेसबुक पर एक फेक आईडी बना ली। आरोप है कि इसका दुरुपयोग कर पति उनके रिश्तेदारों व दोस्तों को आपत्तिजनक मेसेज भेजकर उन्हें बदनाम करने लगा। रिश्तेदारों ने उनसे संपर्क कर आपत्ति जताई तो मामला सामने आया। पीड़ित ने शिकायत की तो आरोपी उन्हें जान से मारने की भी धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें