फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने साथी शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल में साथ में ही पढ़ा रही एक महिला और पुरूष शिक्षक में झगड़ा हो गया। महिला ने साथी शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बा स्थित एक स्कूल में कस्बा की ही एक अविवाहित टीचर पढ़ाती थी। उसके साथ ही कस्बा के मोहल्ला भिटौरा निवासी एक युवक पढ़ाता था। एक सप्ताह पहले दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। स्कूल के प्रबंधक ने दोनों में समझौता कराकर दोनों को स्कूल से बाहर निकाल दिया। महिला टीचर ने शुक्रवार को तहरीर दी तो समझौते का दबाव बनने लगा। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष थाने में भिड़ गए, जिससे थाना में मौजूद सीओ मीरगंज के आदेश पर टीचर की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें