फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज- पीली फाइल में कैद हुआ, 20 अराजक छात्रों का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई साल बाद खुराफातियों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली कॉलेज प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। चीफ प्रॉक्टर ने कॉलेज में घूमकर अराजकता पैदा करने वाले 20 छात्र और छात्रनेताओं की कुंडली तैयार की है। इसमें कुछ बाहरी छात्रनेता भी शामिल हैं। अब यह सूची प्रशासन को भेजकर इन पर कार्रवाई कराने की तैयारी है, जिसमें मुचलका पाबंद करने से लेकर इनके कॉलेज परिसर में घूमने पर रोक भी लग सकती है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान छात्रनेता मोहित कुमार सिंह और मुख्य प्रवेश समन्वयक डॉ. अनुराग मोहन भटनागर के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर कॉलेज में कई दिन तक हंगामा भी चला था। बाद में दोनों ही ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। पुलिस-प्रशासन ने दखल देकर कॉलेज खुलवाया। इस विवाद के बाद ही कॉलेज प्रशासन ने सख्ती करने की मंशा से अराजक तत्वों पर लगाम कसने की तैयारी शुरू कर दी थी। कई दिन चली प्रक्रिया के बाद चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने 20 छात्र और छात्रनेताओं की सूची तैयार कराई है। एक पीली फाइल में कैद इस सूची में वे छात्र शामिल हैं, जो कॉलेज परिसर में घूमकर अराजकता पैदा करते हैं। इसमें ऐसे छात्रनेताओं को भी शामिल किया गया है, जो बरेली कॉलेज में पढ़ते नहीं हैं, लेकिन लगातार वहीं सक्रिय रहते हैं। अब कॉलेज प्रशासन इस सूची को एडीजी अविनाश कृष्ण, डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी मुनिराज जी. और सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को भेजने की तैयारी में है। ऐसे में चर्चा है कि सिटी मजिस्ट्रेट इन छात्रों को मुचलका पाबंद कर सकते हैं, वहीं कॉलेज प्रशासन इनके परिसर में घूमने पर पाबंदी भी लगा सकता है।
कॉलेज में अराजकता फैलाने वाले 20 छात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। यह सूची जल्द ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बाद इन पर कॉलेज प्रशासन भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. वंदना शर्मा, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें