फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने थैले से उड़ाए 1.36 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ब्लॉक रोड निवासी इंजन व्यापारी अमरजीत सिंह माटा ने बताया कि शुक्रवार को उनका मुनीम पिपरिया दुलई गांव निवासी विष्णु शर्मा बैंक में तीन लाख रुपये जमा करने गया था। कैश काउंटर पर रुपये जमा करते वक्त एक युवती ने थैले में रखे तीन लाख रुपये में से 1.36 लाख रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि जब उनका मुनीम कैश लेकर दुकान से निकल रहा था। उस वक्त यही युवती ग्राहक बनकर उनकी दु़कान पर भी आई थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की है। खास बात रही कि कोतवाल अतर सिंह घटना को ही नकार गए और मामला संज्ञान में न होने की बात कह दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें