फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छज्जे से घर में कूदकर शोहदे ने महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला ने संबंध बनाने से इन्कार किया तो शोहदा सुबह छज्जे से कूदकर उनके घर में घुस गया और छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर शोहदे ने उनके पैर में ईंट मार दी और उन्हें धमकाते हुए भाग निकला। पीड़ित ने शोहदे के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर सौंपी है। बारादरी क्षेत्र निवासी महिला के पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आरोप है कि महिला को मोहल्ला का ही युवक उनको अक्सर परेशान करता है। विरोध करने पर बदनाम करने की भी धमकी देता है। बताया कि शोहदे ने उनके घर के पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दोस्ती कर ली है। अब अक्सर उसकी छत पर चढ़कर घर में ताकझांक करता है। उनके मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह शोहदा छज्जे से उनके घर में कूद गया। कमरे के अंदर घुसकर अश्लील हरकतें करने लगा। शोर मचाया तो उनके पैर पर ईंट मार दी और धमकाते हुए छत के रास्ते ही भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें