फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगी दंपती हत्याकांड- पुलिस ने हत्यारोपी अनुराग के फिंगरप्रिंट लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोर्ट के आदेश के मुताबिक प्रेमनगर पुलिस ने बुधवार को सत्संगी दंपती हत्याकांड के आरोपी अनुराग भागवानी के फिंगरप्रिंट लिए। इसके बाद उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

गुलमोहर कॉलोनी निवासी सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की हत्या के आरोप में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी को जेल भेज दिया था। बाद में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट का इलाज चल रहा है। पुलिस और आरोपी ने हत्या के पीछे जो कहानी बताई, उससे सत्संगी परिवार सहमत नहीं है। पुलिस ने अनुराग के नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए पिछले दिनों सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी थी। जिसे अनुराग की इच्छा न होने पर खारिज कर दिया गया। अधिवक्ता अनिल द्विवेदी ने भी किसी टेस्ट से पहले इलाज कराने की जरूरत बताई। पुलिस की मांग पर कोर्ट ने फिंगरप्रिंट लेने की अनुमति जरूर दे दी थी। बुधवार को इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरोपी को लेकर कोर्ट आई और वहां उसके फिंगरप्रिंट लिए गए। अब पुलिस इनका मिलान घटनास्थल से बरामद चीजों पर मिले अंगुलियों के निशान से कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें