बिथरी चैनपुर। गौशाला में एक गाय के बछड़े की मौत होने के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।
क्षेत्र के गांव भगवतीपुर स्थित गौशाला मे रविवार सुबह एक गाय के बछड़े की मौत हो गयी। सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री राजेन्द कनौजिया कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। गौशाला में फैली गंदगी और असुविधाओं को देखकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला के चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं मरे हुए बछड़े को गद्दा खोद कर दफनाया भी गया। उन्होंने बताया कि गौशालाओं में साफ सफाई और चारे का इंतजाम नही है। जिस कारण गाय मर रही हैं । उन लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से करने की बात कही।