बरेली। दहेज में रुपये और मारुति कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने छह लोगों पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तुलाशेरपुर के मोहनलाल की पुत्री अंजू का विवाह 24 अप्रैल 2015 को गांव धौरेरा माफी के राजीव पुत्र रमेश के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराली कार और रुपये लाने के लिए मारपीट करने लगे। एक दिन देवर विकास ने उससे अभद्रता की। सास से शिकायत की तो उन्होंने परिवार की इज्जत का हवाला देकर चुप रहने को कहा। लेकिन इसके बाद ससुरालियों ने अधिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। 17 मई को ससुरालियों ने अंजू को मारपीट कर निकाल दिया। आरोप है कि आठ जुलाई को पति के भाई मायके आए और उसकी मामी को अकेला पाकर दबोच लिया। मामी के चिल्लाने पर वह घर पर बाइक छोड़कर भाग गए। अंजू ने राजीव, ददिया सास, सास नत्थो देवी, ससुर रमेश, ननद लीला, पूनम, राजकुमारी और विकास के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।