फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने डांटा तो किशोरी ने फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फोन पर बात करने पर बहन ने डांटा तो किशोरी ने नाराज होकर उनकी गैर मौजूदगी में फंदे से लटकर जान दे दी। घर पहुंची बहन ने शव फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के शांति बिहार निवासी रीता बुधवार दोपहर बाजार से अपने घर लौटीं तो घर में मौजूद उनकी बहन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक खटखटाने पर दरवाजा न खुला तो वह उसे तोड़कर अंदर पहुंची। रीता के मुताबिक उन्होंने एक कमरे में अपनी छोटी बहन अलीगंज के गांव अंतपुर निवासी 16 वर्षीय लक्ष्मी को फंदे से लटकता पाया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और पंजाब में नौकरी करने वाले पिता धरमपाल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली लेकिन को सुसाइड नोट नहीं मिला, न ही परिजनों ने किसी पर कोई आरोप लगाया। रीता आंगनबाड़ी में काम करती हैं। लक्ष्मी दो महीने से उनके साथ ही थी। पुलिस के मुताबिक फोन पर बात करने पर बहन ने लक्ष्मी को डांट दिया था। इससे वह नाराज हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें