बरेली। भाजपा से जुड़े मिंटू सिंह का सोमवार शाम एयरफोर्स गेट के पास स्थित एक मिठाई विक्रेता से विवाद हो गया था। मिंटू ने मंगलवार को इज्जतनगर थाने में इंस्पेक्टर केके वर्मा को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने जांच की बात कही है। मिंटू का आरोप था कि कश्मीर को लेकर हुए फैसले के बाद जब वे मिठाई लेने दुकान पर गए तो दुकानदार ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को अपशब्द कहे। यूपी सीएम योगी के बारे में भी गलत कमेंट किए। आरोप लगाया कि दुकानदार एक सपा नेता का रिश्तेदार होने की वजह से भड़क गया था और उन्हें गालियां सुना डालीं। मिंटू ने अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की है। ब्यूरो