फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को देखने आई पत्नी ने वार्ड में गटक लीं फिनाइल की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कम उम्र के करीबी रिश्तेदारों में साल भर पहले हुई शादी का साइड इफेक्ट बहुत जल्दी सामने आ गया। पंद्रह दिन से झगड़ रहे दंपती में सोमवार को खासा विवाद हो गया। जिला अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने की हालत में भर्ती हुए पति को देखने आई पत्नी ने भी बेरुखी से तंग होकर वार्ड में ही फिनाइल की गोलियां गटक लीं। आननफानन में उसे भी भर्ती कराया गया है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

किला निवासी अंकित ने अपनी करीबी रिश्तेदार लक्ष्मी से एक साल पहले प्रेमविवाह किया था। शुरू में परिवार के लोगों ने विरोध किया पर बाद में मान गए। दोनों में कुछ दिन से विवाद चल रहा था। सोमवार को यूपी 100 ने अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। यहां उसने बताया कि पत्नी ने उसे दाल चावल में कुछ मिलाकर दे दिया है। इलाज से वो कुछ ठीक हो गया। पत्नी लक्ष्मी भी शाम को अस्पताल आ गई। उसने पति से बात करने की कोशिश की पर अंकित ने मुंह फेर लिया।
गुस्से में लक्ष्मी अस्पताल से बाहर आई और कपड़ों में डालने वाली फिनाइल की गोलियां लेकर अस्पताल पहुंच गई। देर रात उसने ये गोलियां खा लीं। रात में बानखाना में रहने वाली उसकी बड़ी बहन ज्योति उसे अपने साथ घर ले गई। सुबह तबियत बिगड़ने पर उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। इससे पहले अंकित यहां से जा चुका था। लक्ष्मी उपचार के बाद कुछ ठीक हो गई तो उसने पति पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि सोमवार को वो मायके में थी। तभी पति समोसे में कुछ मिलाकर लाया। खुद खाया और उसे भी खिलाने की कोशिश की। उसी से अंकित की तबीयत बिगड़ी थी। लक्ष्मी ने गुस्से में खुद फिनाइल की गोलियां खाने की भी बात स्वीकार की। किला इंस्पेक्टर डीसी शर्मा का कहना था कि घटनाक्रम पुलिस की जानकारी में नहीं है, कोई शिकायत आएगी तो वे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें