फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद टेंपो चालक ने दी धमकी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज रफ्तार टेंपो से टक्कर के बाद एक व्यक्ति ने शिकायत पुलिस से की तो टेंपो चालक उन्हें फोन कर धमकाने लगा। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कैंट क्षेत्र कांधरपुर निवासी सुनील मिश्रा की बाइक में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो ने टक्कर मार दी थी। सुनील के मुताबिक इसके बाद टेंपो चालक सौरभ उनसे गली गलौज और मारपीट करने लगा। शिकायत यूपी 100 पर की। आरोप है कि किसी तरह उनका नंबर मिलने के बाद सौरभ उनको फोन कर रिपोर्ट न कराने के लिए धमकाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें