फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगी दंपती हत्याकांड- ‘हत्यारे’ से नारको टेस्ट में उगलवाएंगे अब बदनामी का सच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्संगी दंपती हत्याकांड में हत्याभियुक्त अनुराग भागवानी की बैंक अफसर रूपा सत्संगी से नजदीकियों की बात कहकर घिरी पुलिस सोमवार को अदालत में इस केस की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने के साथ हत्यारोपी का नारको टेस्ट भी कराने की मांग करेगी ताकि रूपा सत्संगी की बदनामी का सच सामने आ सके। हालांकि इसमें पेच यह भी है कि आरोपी की सहमति के बगैर उसका नारको टेस्ट नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

गुलमोहर पार्क कॉलोनी में 24 जुलाई की रात 10 बजे सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा सत्संगी और उनके पति नीरज सत्संगी की मूसल से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने राजेंद्र नगर में रहने वाले ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी को गिरफ्तार करने के बाद 31 जुलाई को इस घटना का खुलासा किया। पुलिस अफसरों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनुराग भागवानी के रूपा सत्संगी से नजदीकी संबंध थे। इसी कारण रूपा सत्संगी ने खुद बीमार पति की हत्या के लिए उसे पांच लाख रुपये में सुपारी दी थी। उसे दस हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। ढाई लाख रुपये हत्या के तुरंत बाद और फिर बाकी रकम बाद में देनी थी। पुलिस की कहानी के मुताबिक नीरज सत्संगी की हत्या के दौरान रूपा ने चीखना शुरू किया तो अनुराग ने उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद छत से कूदकर भाग गया। जमीन पर गिरने से उसकी

रीढ़ की हड्डी भी टूट गई।
पुलिस के इस खुलासे के बाद अब सत्संगी परिवार अफसरों से जवाब मांग रहा है कि हत्यारोपी के बयान के अलावा उनके पास ऐसे क्या सबूत हैं जिनसे उसके रूपा सत्संगी से नजदीकी संबंध और हत्या की सुपारी दिए जाने की बात साबित की जा सके। परिवार के इन सवालों का जवाब पुलिस के पास नहीं है। आरोपी के परिवारवाले भी नजदीकी संबंध और सुपारी लेकर हत्या करने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पुलिस के सामने इसके अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है कि वह हत्यारोपी के नारको टेस्ट की मांग करे। रविवार को प्रेमनगर पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम के स्टाफ ने थाना प्रेमनगर में बैठकर सोमवार को कोर्ट में केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करने की तैयारी की। इसके साथ एसएसपी की ओर से जारी लेटर कोर्ट में देकर आरोपी के बयानों की पुष्टि के लिए उसका नारको टेस्ट कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


मगर क्या गारंटी.. ऑटो ड्राइवर ने सच ही बोला था
बगैर किसी साक्ष्य के रूपा सत्संगी के ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी से नजदीकी संबंध और उसे हत्या की सुपारी दिए जाने की बात कहकर घिरी पुलिस अब उसका नारको टेस्ट कराने की पहल जरूर कर रही है लेकिन यह कवायद भी उसकी स्थिति साफ कर पाएगी, इसकी भी कोई खास गारंटी नहीं है। अनुराग के बयान पर इस कदर मुतमईन होना पुलिस को उस स्थिति में और उल्टा पड़ सकता है अगर उसने पुलिस के आगे गलतबयानी की हो। दूसरे, सत्संगी परिवार के सवालों की गंभीरता भी इसलिए कम नहीं होती क्योंकि पुलिस अनुराग के बयान को उसके नारको टेस्ट से पहले ही सार्वजनिक कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें