फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी पास ने खुद को एमए पास बताकर रचाई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक पांचवी पास युवक ने फर्जी बॉयोडेटा बनाया और एक बिचौलिये के जरिये खुद को एमए पास दिखाकर एक पढ़ी लिखी-अमीर युवती से धोखाधड़ी कर शादी कर ली। शादी के बाद सच्चाई सामने आई तो लाखों रुपयों की मांग कर उन्हें पीटकर बेघर कर दिया। डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र की तिलक कालोनी निवासी शिवानी गुप्ता की शादी करीब डेढ़ साल पहले शाहजहांपुर के अजीजगंज निवासी प्रबल गुप्ता से हुई थी। बताया कि प्रबल ने खुद का एमए पास बताते हुए बदायूं निवासी शिवस्वरूप के जरिए रिश्ता भिजवाया था। जिस पर लाखों खर्चा करके माता-पिता ने उनकी शादी की। उनके मुताबिक शादी के तीन महीनों बाद एक प्रमाण पत्र हाथ लगने पर उन्हें जानकारी मिली की प्रबल आंठवी फेल हैं। आरोप है कि इसकी शिकायत उन्होंने मायके में की तो पति, ससुर शिव गोपाल और सास कविता ने मार पीट कर सारा सामान हड़प लिया और उन्हें घर से निकाल दिया। बताया कि घरेलू हिंसा की रिपोर्ट कराने के बाद प्रबल के दिए प्रमाण पत्रों से भी परिवार की धोखाधड़ी साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें