बरेली। विवाहिता को घर में अकेला पाकर पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। फिर धमकाकर कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। इसकी शिकायत विवाहिता ने पति व ससुरालियों से की पीटकर घर से निकाल दिया गया। एडीजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब एक साल पहले कैंट इलाके के युवक से हुई थी। बताया कि पति, ससुर, सास अक्सर मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताड़ित करते थे। उनके मुताबिक पति का एक दोस्त राजेंद्र पाल अक्सर घर में आता था और ससुरालियों को उनके खिलाफ भड़काता था। आरोप है कि बीते वर्ष दिसंबर में राजेंद्र ने उन्हें घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया और फिर ब्लैकमेल कर कई बार अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। बताया कि इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने पीटकर घर से निकाल दिया।