बरेली। एक टेक्नीशियन के बैंक खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये निकाल लिए। फोन से सूचना मिलने पर वह शिकायत लेकर बैंक पहुंचे और बाकी रुपये निकालने लगे तो कैशियर के सामने ही उनके बाकी रुपये भी कट गए। एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बिथरी चैनपुर के गांव चंद्रपुर निवासी वली मोहम्मद एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन हैं। उनके मुताबिक 22 जुलाई की सुबह तड़के उनके फोन पर तीन मेेसेज आए जिनमें उनके डेबिट कार्ड द्वारा खाते से कुछ रुपये निकाले गए हैं। इसकी शिकायत लेकर वह बैंक पहुंचे तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद वली खाते में बची रकम निकालने लगे। उनके मुताबिक चैक भरकर स्टाफ को दिया और इससे पहले की उनके हाथ में रुपये आते कैशियर के सामने ही खाते से और रुपये कट गए। इस पर भी बैंक मैनेजर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद वह शिकायत पत्र लेकर एसएसपी कार्यालय पुहंचे।