फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया के पीसीएफ जिला प्रबंधक के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीसीएफ के जिला प्रबंधक के ग्रीन पार्क स्थित बंद घर से मंगलवार रात चोरों ने लाखों का माल उड़ा लिया। उनके मुताबिक एक दूसरा मकान किराए पर लेने के बाद वह सामान छोड़कर उसमें रात गुजारने चले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र के ग्रेटर ग्रीन पार्क निवासी विपिन कुमार जिला बलिया में पीसीएफ के जिला प्रबंधक हैं। उनका परिवार यहां ग्रीन पार्क में एक किराए के मकान में रहता है। बताया कि गोल्डन ग्रीन पार्क में उन्होंने एक नया मकान देखा था। इसमें मंगलवार को वह परिवार के साथ कुछ सामान लेकर शिफ्ट हो गए थे। उनके मुताबिक बुधवार सुबह वह घर लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और घर का सामान बिखरा पड़ा था। बताया कि घर में रखे करीब दो लाख रुपये नकद, सोने के जेवर, लैपटॉप, मोबाइल और आईडी समेत अन्य सामान भी गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें