फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली निकालने के विरोध पर गर्भवती को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घर के सामने से गुजर रहीं मिट्टी भरी ट्रालियों पर विरोध जताया तो दबंगों ने गर्भवती से मारपीट की और उसे चाकू मार दिया। पीड़ित ने सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के गांव सनईया निवासी साक्षी ने बताया कि उनके घर के पास मोहल्ले में कई निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके कारण रेता बजरी और मिट्टी की कई ट्रालियां रोजाना गुजरती हैं। उनके मुताबिक गली सकरी होने के कारण घर का चबूतरा टूटने का डर से उन्होंने ट्रालियों का विरोध जताया। आरोप है कि इस पर ट्राली चालक व दो अन्य व्यक्ति उनसे झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर ट्राली चालक ने उनके हाथ पर चाकू में मार दिया। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकले। बताया कि घटना के बाद से मकान में निर्माण कार्य भी बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें