फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगी दंपति हत्याकांड: पति की हत्या के लिए दी थी सुपारी, हत्यारे ने दोनों को उतारा मौत के घाट

Thu, 01 Aug 2019 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय - फोटो : social media
विज्ञापन

बरेली के गुलमोहर पार्क कॉलोनी के सनसनीखेज सत्संगी दंपती हत्याकांड का बुधवार को आखिरकार खुलासा हो ही गया। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बैंक अधिकारी रूपा सत्संगी ने ही अपने पति नीरज सत्संगी की हत्या के लिए अपने करीबी ऑटो ड्राइवर अनुराग भागवानी को पांच लाख में सुपारी दी थी। 

विज्ञापन


अनुराग 24 जुलाई को नीरज सत्संगी की ही हत्या करने पहुंचा था, लेकिन जब उनकी हत्या के दौरान अचानक रूपा ने चीखना शुरू किया तो खुद को फंसता देख उसने रूपा का भी कत्ल कर दिया। हत्यारोपी अनुराग भागवानी को पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के सामने पेश करने के बाद कोर्ट ले गई, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी राजेश कुमार पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो जवान आरोपी अनुराग भागवानी को सहारा देते हुए लेकर पहुंचे। अनुराग की कमर पर सपोर्ट बेल्ट बंधी हुई थी। डीआईजी ने बताया कि सत्संगी दंपती की हत्या के बाद उनके घर की छत से पीछे कूदने के दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। 

विज्ञापन

कैसे बनी हत्या की योजना

उन्होंने बताया कि अनुराग रूपा के घर के सामने उसके उसके बहनोई के मकान में करीब दस साल तक रह चुका है। मार्च में यह मकान बिकने के बाद अनुराग ने राजेंद्रनगर में किराए का मकान ले लिया। सेंट्रल बैंक की सहायक प्रबंधक रूपा अक्सर उसके ऑटो से ही बैंक आती-जाती थीं, इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। 

डीआईजी ने बताया कि रूपा ने अनुराग के साथ अपने बीमार पति नीरज सत्संगी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा किया था। उसे बतौर एडवांस दस हजार रुपये दे दिए थे। ढाई लाख की रकम हत्या के दिन और बाकी पंद्रह दिन बाद देने की बात तय हुई थी। इसके बाद अनुराग 13 जुलाई को पीलीभीत जाकर वहां से एक लोहे का मूसल, काली कैप और मेडिकल मास्क खरीदकर ले आया था। 

योजना को ऐसे दिया अंजाम

रूपा के साथ तय योजना के तहत 24 जुलाई को वह रात दस बजे उनके घर पहुंचा। अंदर का गेट पहले से खोलकर रखा गया था। अंदर घुसकर अनुराग ने खाना खा रहे नीरज सत्संगी के सिर पर मूसलों से वार करने शुरू किए तो रसोई में मौजूद रूपा ने चीखना शुरू कर दिया। अनुराग ने इस पर गुस्से में आकर रूपा पर भी मूसल से हमला कर दिया।

बाहर पड़ोसी इकट्ठे हुए तो वह छत से पीछे कूद गया। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बावजूद वह डेलापीर तक पैदल गया। वहां से ऑटो करके पुराने रोडवेज बस स्टैंड पहुंचा और फिर दिल्ली जाकर सुबह गुरु तेज बहादुर अस्पताल में भर्ती हो गया।

दो दिन वहां भर्ती रहने के बाद जब ऑपरेशन के लिए पैसे और तीमारदारों को बुलाने की जरूरत पड़ी, तो वह वहां से आगरा में अपनी बहन के घर चला गया। वहां से एंबुलेंस करके इलाज कराने बरेली आया था तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीआईजी ने बताया कि अनुराग भागवानी के पास रूपा सत्संगी का पर्स, आईडी कार्ड, दंपती के दोनों मोबाइल, बैंक पासबुक, लूटे गए लगभग दो हजार रुपये और एक वो चप्पल बरामद की गई है जिसके साथ की दूसरी चप्पल वह मौके पर छोड़कर भागा था।
विज्ञापन

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

डीआईजी ने बताया कि पॉश एरिया में हुई इस हत्या के बाद लोगों में दहशत थी। बड़ी घटना होने की वजह से उच्चाधिकारियों की भी इस पर नजर थी। इसलिए खुलासा करने वाली संयुक्त टीम को उनकी ओर से 50 हजार इनाम दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद एसएसपी मुनिराज ने भी 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें